Nasik – Reporter
भारतीय जनता पार्टी, महाराष्ट्र द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है. पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, राज्य भर से कुल 65 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं. इस नई कार्यकारिणी में नाशिक जिले के मनमाड निवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता जलील अंसारी को ‘उत्तर महाराष्ट्र विभागीय प्रमुख’ के पद पर नियुक्त किया गया है.
जलील अंसारी पिछले 2 दशकों से भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं. संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, पार्टी की गरिमा को बनाए रखने, समाज के सभी वर्गों तथा पसमंदा मुस्लीम समाज और आम जनता के बीच उनके जनहितैषी कार्यों के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं. उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
उनकी इस नियुक्ति से नाशिक जिले सहित पूरे उत्तर महाराष्ट्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यों को अधिक मजबूती और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. उत्तर महाराष्ट्र प्रमुख का दायित्व मिलने पर जलील अंसारी को पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं. उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार और समाज के सभी वर्गों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जताई है.




