Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
Tuesday, March 24, 2026
spot_img
spot_img
A venture of Pen First Media and Entertainment Pvt. Ltd
Member of Working Journalist Media Council Registered by - Ministry of Information and and Broadcasting, Govt. Of India. New Delhi
HomeHindiनाशिक के हर्षवर्धन सदगीर बने महाराष्ट्र केसरी के मानकरी

नाशिक के हर्षवर्धन सदगीर बने महाराष्ट्र केसरी के मानकरी

Nasik – Correspondent

पुणे के वाघोली स्थित स्वर्गीय अजित पवार क्रीड़ा नगरी में आयोजित 68वीं महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंय नाशिक के हर्षवर्धन सदगीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और 68वां महाराष्ट्र केसरी बनने का गौरव हासिल किया. उन्हें शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे और कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे के हाथों चांदी की गदा, 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार तथा फॉर्च्यूनर चारपहिया वाहन की चाबी प्रदान की गई. इस प्रतियोगिता में सोलापुर के महेंद्र गायकवाड़ उपविजेता रहे. उन्हें 4 लाख रुपये नकद पुरस्कार और स्कॉर्पियो गाड़ी की चाबी देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विधायक बापूसाहेब पठारे, ज्ञानेश्वर कटके, राष्ट्रीय कुश्तीगीर महासंघ के अध्यक्ष संजयकुमार, महाराष्ट्र कुश्तीगीर महासंघ के अध्यक्ष रामदास तडस तथा संयोजक रामकृष्ण सातव पाटील सहित कुश्ती संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. विद्यार्थियों को बचपन से ही खेल क्षेत्र में अवसर मिले, इसके लिए प्रत्येक जिले में स्पोर्ट्स स्पेशलिस्ट स्कूल शुरू किए जाएंगे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!