Kakar Wahid. जलगांव. खेडी क्षेत्र के कावेरी हॉटेल परिसर में स्थित विद्या नगर में एक कुत्ते के भौंकने पर बड़ा विवाद हो गया। इस विवाद में पथर और डंडे से हमला कर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार, 17 जनवरी को दोपहर करीब 2.30 बजे हुई। महिला का कुत्ता अक्सर परिसर में भौंकता रहता था और लोगों पर हमला करने की कोशिश करता था। तीन दिन पहले भी महिला को इस बारे में समझाया गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
घटना के बाद, पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और शनीपेठ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
घटना में घायल हुए लोगों में चंद्रकांत जीवराम चौधरी (वय-४०), किशोर अर्जुन पाटील (वय ४२) और चेतन लक्ष्मण खडसे (वय-३५) शामिल हैं। ये सभी विद्या नगर के निवासी हैं।