
जलगांव @ वाहिद काकर, 28 अप्रैल 2024**: शाहूनगर में मुख्य सड़क (साई विजन से भंगाले प्लॉट तक) के सुधार और विस्तार कार्य का विधायक सुरेश दामू भोले ने उद्घाटन किया। इस सड़क के लिए अल्पसंख्यक सेवा संगठन ने पिछले कई वर्षों से आंदोलन कर सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया था। विधायक सुरेश भोले ने कहा, “इस सड़क से शाहूनगर के निवासियों की दैनिक यातायात समस्याओं में काफी राहत मिलेगी।
संगठन के आंदोलनों से मिली सफल शुरुआत
अल्पसंख्यक सेवा संगठन ने 2021 और 2023 में महानगरपालिका के सामने बड़े पैमाने पर आंदोलन आयोजित किए थे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जहांगीर ए. खान, जिला अध्यक्ष याकूब डी. खान और महानगर अध्यक्ष जुबैर खाटीक ने इन आंदोलनों का नेतृत्व किया था। साथ ही, विधायक राजू मामा भोले को इस परियोजना के लिए ज्ञापन भी दिया गया था। इसके बाद यह सड़क परियोजना शुरू हुई।
“निवासियों की यातायात समस्या का होगा समाधान”
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए विधायक सुरेश भोले ने कहा, “इस सड़क से शाहूनगर के निवासियों की दैनिक यातायात समस्याओं में काफी राहत मिलेगी। स्थानिक नागरिकों की मांग के अनुसार इस परियोजना को लागू किया गया है।”
मौजूदगी
इस कार्यक्रम में अतुल हाडा, बंडू काले, याकूब खान, जुबैर खाटीक, फिरोज शेख के साथ-साथ शाहूनगर के कई नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।